नीतीश कुमार ने जेडीयू की नई टीम का किया ऐलान, संजय झा बने कार्यकारी अध्यक्ष

Follow Us

दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड) के संगठन को मजबूत करने के लिए नई राष्ट्रीय टीम का गठन किया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में संजय कुमार झा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने सांसद आलोक कुमार सुमन को एक बार फिर कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा अशोक चौधरी और श्याम रजकको राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। जेडीयू ने कुल 12 राष्ट्रीय महासचिवों की नियुक्ति करते हुए संगठन में व्यापक फेरबदल किया है, जिसे आगामी चुनावों की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।