माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए सपरिवार डोंगरगढ़ पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Follow Us

रायपुर। आज सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सपरिवार डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी के दर्शन किए। उन्होंने बताया, शक्ति आराधना के महापर्व चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डोंगरगढ़ के पावन पर्वत पर विराजमान माँ बम्लेश्वरी के दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने माँ के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वहीं इस पावन अवसर पर नीचे स्थित माँ छोटी बम्लेश्वरी के भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। माँ बम्लेश्वरी की कृपा से हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार हो, यही प्रार्थना है।