ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: स्कोडा ऑटो इंडिया ने स्लाविया मोंटे कार्लो के कलर पैलेट का विस्तार किया

Follow Us

जमशेदपुर। स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी स्लाविया रेंज का विस्तार करते हुए, स्लाविया मोंटे कार्लो के लिए दो नए विशेष रंग विकल्प- शिमला ग्रीन और स्टील ग्रे पेश किए हैं। ये दोनों रंग आकर्षक ड्यूल-टोन फिनिश में उपलब्ध हैं। केवल 200 यूनिट तक सीमित, स्लाविया मोंटे कार्लो के ये विशेष रंग संस्करण सेडान के गतिशील डिज़ाइन, रोमांचक ड्राइविंग अनुभव और ब्रांड की रैली मोंटे कार्लो विरासत का शानदार संयोजन प्रस्तुत करते हैं। यह नया विस्तार कार को देखने में और भी प्रभावशाली बनाता है तथा उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो अधिक विशिष्ट और प्रीमियम स्वामित्व अनुभव की तलाश में हैं।

इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा, “स्लाविया मोंटे कार्लो को उसके विशिष्ट डिज़ाइन, प्रीमियम आकर्षण, रोमांचक ड्राइविंग डायनेमिक्स और हमारी मोटरस्पोर्ट विरासत से मजबूत जुड़ाव के लिए ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। हम मोंटे कार्लो रेंज की विशिष्ट पहचान और आकर्षण को और अधिक सशक्त बना रहे हैं, जिससे ग्राहकों को अधिक विकल्प और विशिष्टता मिल सके। स्लाविया मोंटे कार्लो लगातार स्टाइल, प्रदर्शन और आधुनिकता का बेहतरीन संगम प्रस्तुत करती है। हम अपने ग्राहकों की बदलती आकांक्षाओं के अनुरूप अपने सेडान पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाना जारी रखेंगे।“

सीमित संस्करण मोंटे कार्लो
नए विशेष रंग विकल्पों के अलावा, स्लाविया मोंटे कार्लो अपनी ब्लैक्ड-आउट एक्सटीरियर डिज़ाइन, मोंटे कार्लो की खास स्टाइलिंग, प्रीमियम ब्लैक और रेड इंटीरियर थीम तथा फीचर-समृद्ध केबिन के साथ अपनी अलग पहचान बनाए रखती है। नए शिमला ग्रीन और स्टील ग्रे ड्यूल-टोन फिनिश स्लाविया रेंज के सबसे आकर्षक वैरिएंट्स में से एक की तलाश कर रहे ग्राहकों को और अधिक विकल्प देते हैं। स्लाविया मोंटे कार्लो को स्कोडा ऑटो इंडिया के विश्वसनीय टीएसआई इंजनों और ब्रांड की रियल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन श्रृंखला के साथ पेश किया जाता है, जो बेहतरीन प्रदर्शन, बेहतर दक्षता और शानदार ड्राइविंग अनुभव का बेहतरीन मेल प्रदान करती है।

ग्राहक 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस 1.0-लीटर टीएसआई इंजन या 7-स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध 1.5-लीटर टीएसआई इंजन में से अपनी पसंद चुन सकते हैं। 1.0 टीएसआई तीन-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है, जो 85 किलोवाट (115 पीएस) की शक्ति और 178 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है, जबकि अधिक शक्तिशाली 1.5 टीएसआई चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 110 किलोवाट (150 पीएस) की शक्ति और 250 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इसके अलावा, 1.5 टीएसआई अपने सेगमेंट का एकमात्र इंजन है, जिसमें एक्टिव सिलेंडर टेक्नोलॉजी उपलब्ध है। इस तकनीक के तहत हल्के लोड की स्थिति में दो सिलेंडर अपने आप बंद हो जाते हैं, जिससे ईंधन की बचत होती है। साथ ही, बेहतर हीट मैनेजमेंट और थर्मल दक्षता के लिए इसमें प्लाज़्मा-कोटेड सिलेंडर लाइनर्स भी दिए गए हैं।

स्कोडा ऑटो का रेसिंग डीएनए
मोटरस्पोर्ट स्कोडा ऑटो की पहचान का अहम् हिस्सा एक सदी से भी अधिक समय से रहा है। मोंटे कार्लो ट्रिम विशेष रूप से 1912 से रैली मोंटे कार्लो के साथ कंपनी के जुड़ाव तथा उसके बाद हासिल की गई अनेक जीत और पोडियम फिनिश को सम्मान देती है। स्लाविया मोंटे कार्लो और कुशाक मोंटे कार्लो से लेकर कायलैक, कोडियाक तथा सीमित संख्या में उपलब्ध ऑक्टाविया आरएस तक, ब्रांड की पूरी कार श्रृंखला ने ‘द फास्टेस्ट मल्टी-कार रिले ऑफ अ सिंगल मैन्युफैक्चरर ऑन अ सर्किट’ के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान बनाया। ड्राइवर बदलने के समय सहित सभी पाँच कारों ने कोयंबटूर के कोस्ट ट्रैक पर कुल 12:30.97 मिनट का लैप समय दर्ज किया। इसके साथ ही ब्रांड ने अपने ‘ग्रेटेस्ट ऑन अ ट्रैक इज़ अ स्कोडा ऑन अ ट्रैक’ अभियान की भी शुरुआत की, जो उसके पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में समान रूप से दिखाई देने वाली इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है।