Sattu Drink For Summer – गर्मी में घर पर बनाएं स्वादिष्ट सत्तू ड्रिंक, पेट रखेगा ठंडा नहीं लगेगी लू …

Follow Us

 

नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. ये पेट को ठंडा रखता है साथ ही गर्मी में लू लगने का खतरा भी कम करता है. वैसे तो हम सत्तू का पराठा खाते ही हैं लेकिन सत्तू की ड्रिंक गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद और स्वादिष्ट ड्रिंक है. यह शरीर को ठंडक देती है, ऊर्जा बनाए रखती है और पाचन के लिए भी अच्छी होती है. आइए आसान तरीके से सत्तू की ड्रिंक बनाने की रेसिपी जानते हैं.

सामग्री
सत्तू-2 बड़े चम्मच
ठंडा दही-1 कप
ठंडा पानी -½ कप
भुना जीरा पाउडर-1 छोटा चम्मच
काला नमक -स्वादानुसार
थोड़ा सा साधारण नमक
बारीक कटी हरी मिर्च
बारीक कटा हरा धनिया

विधि
एक बाउल में दही को अच्छे से फेंट लें ताकि वह स्मूद हो जाए. इसमें सत्तू डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि गांठ न बने.
अब इसमें पानी डालकर अपनी पसंद की कंसिस्टेंसी बना लें. भुना जीरा पाउडर, काला नमक और साधारण नमक डालें.
अगर आप हल्का तीखा स्वाद चाहते हैं तो हरी मिर्च और हरा धनिया भी मिला सकते हैं. सबको अच्छी तरह मिक्स करें. ठंडा-ठंडा सर्व करें.
आप इसमें थोड़ा सा नींबू रस भी डाल सकते हैं, इससे स्वाद और बढ़ जाएगा. मीठा पसंद हो तो नमक की जगह थोड़ा गुड़ या चीनी डालकर मीठी सत्तू लस्सी भी बना सकते हैं.