कृति सेनन का कातिलाना अंदाज: ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर लॉन्च पर पहनी रु 2.36 लाख की बोल्ड ड्रेस, थम गईं सबकी सांसें

Follow Us

मुंबई। शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 2 जून को मुंबई में इस फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर लॉन्च किया गया। स्टार्स से भरे इस ग्रैंड इवेंट में वैसे तो हर कोई बेहद अट्रैक्टिव लग रहा था, लेकिन एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज से पूरी महफिल लूट ली। इवेंट के स्टेज पर कदम रखते ही कृति के मोनोक्रोम फैशन लुक ने तुरंत सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

कृति इस मौके पर अल्बानियाई फैशन डिज़ाइनर ‘नेन्सी दोजाका’ की ब्लैक-एंड-व्हाइट सेमी-शीयर मैक्सी ड्रेस में नजर आईं, जिसकी कीमत लगभग रु2.36 लाख ($2,480) बताई जा रही है। इस डिजाइनर ड्रेस में एक एसिमेट्रिक नेकलाइन और स्टेटमेंट कट-आउट डिटेलिंग थी, जो इसे काफी मॉडर्न और बोल्ड लुक दे रही थी। शिफॉन स्कर्ट के साथ इस ड्रेस में नाजुक रफल्स और एक रिस्की थाई-हाई स्लिट भी था, जिसने कृति के लुक में जबरदस्त ड्रामा जोड़ दिया।

इस स्टनिंग आउटफिट के साथ कृति ने डैंगलिंग इयररिंग्स, स्टैक्ड ऑक्सिडाइज़्ड बैंगल्स और बोल्ड रिंग्स कैरी किए। अपने मेकअप को उन्होंने स्मोकी आइज, ब्लश गाल और न्यूड लिप्स के साथ ‘सॉफ्ट-ग्लैम’ रखा, जबकि बालों को स्लीक मिडिल-पार्टेड स्टाइल में खुला छोड़ा। कृति का यह यूनिक और सिजलिंग अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैशन लवर्स उनके इस डेयरिंग लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।