मुंबई। Cocktail 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 2012 में आई ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। ‘कॉकटेल 2’ के क्लिप्स में कृति काफी फिट और बोल्ड नजर आ रही हैं। अब उन्होंने इसी को लेकर अपनी डाइट और रूटीन को लेकर खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। वहीं आईएएनएस से बातचीत में कृति सेनन ने कहा, ‘सच कहूं तो ‘कॉकटेल’ के दौरान ही ऐसा हुआ था जब मैं बहुत स्ट्रिक्ट डाइट और कंसिस्टेंट वर्कआउट रूटीन पर थी और पहली बार मैंने कैलोरी-डिफिसिट डाइट फॉलो की, जो मैंने पहले कभी अपनी जिंदगी में नहीं किया था। हम इटली के सिसिली में शूट कर रहे थे और वहां खाने की बात करें तो ज्यादातर पिज्जा, पास्ता, पिज्जा वही सब होता है। और मैं बस सोचती रह जाती थी।’
उन्होंने बताया हाल ही में जूम के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान कृति ने ‘कॉकटेल 2’ को लेकर अपनी एक्साइटमेंट भी शेयर की और फैंस को आने वाली फिल्म की झलक दी। एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपनी पिछली फिल्म के मुकाबले कुछ हल्का-फुल्का करना चाहती थीं। उन्होंने कहा, ‘कॉकटेल 2’ बिल्कुल सही समय पर आई। मैं यही चाह रही थी। मैं एक यंग, अर्बन और फन से भरी रोम-कॉम स्पेस में जाना चाहती थी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हां, यह एक सीक्वल है, लेकिन मेरे हिसाब से यह एक ‘वाइब’ सीक्वल है। इसकी कहानी पूरी तरह अलग है, किरदार पूरी तरह अलग हैं, और उनकी बैकस्टोरी भी बिल्कुल अलग है।’ यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘कॉकटेल 2’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। ‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना जैसे एक्टर लीड रोल में हैं।
