धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर केजरीवाल का वार, बोले- छात्रों और लोकतंत्र की हुई जीत

Follow Us

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सियासी प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले को छात्रों के लंबे संघर्ष और लोकतांत्रिक आवाज की जीत बताया है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर वीडियो संदेश जारी कर कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे लाखों छात्रों की आवाज आखिरकार सुनी गई। उन्होंने छात्रों और देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह फैसला युवाओं के अधिकारों की लड़ाई का परिणाम है।

आप नेता ने दावा किया कि लगातार उठ रही मांगों और छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दबाव के बाद सरकार को कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ छात्रों की नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति की जीत है। बता दें कि नीट-यूजी परीक्षा विवाद को लेकर देशभर में छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। विपक्षी दल भी परीक्षा प्रणाली में सुधार और जिम्मेदारी तय करने की मांग को लेकर सरकार पर हमलावर थे। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और भविष्य की नीतियों को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।