कश्मीर का सोनमर्ग बना टूरिस्ट हब, लाखों पर्यटकों ने किया रुख

Follow Us

श्रीनगर। कश्मीर का खूबसूरत पर्यटन स्थल सोनमर्ग इस साल पर्यटकों की पहली पसंद बनकर उभरा है। जनवरी से अगस्त 2026 तक यहां 6,17,269 पर्यटक पहुंचे। पर्यटन पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, इनमें 3,73,348 घरेलू, 8,947 विदेशी और 2,34,974 स्थानीय पर्यटक शामिल रहे। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र में लौटते भरोसे और बेहतर माहौल का संकेत माना जा रहा है। सरकार, पर्यटन कारोबारियों और ट्रैवल एजेंसियों के प्रयासों से सोनमर्ग को देश-दुनिया के पर्यटकों के बीच लगातार प्रचारित किया गया। इसका सीधा असर स्थानीय कारोबार पर भी देखने को मिला है।

मेहनत और शासकीय योजना के सहयोग से बदली युगल किशोर की जिंदगी

होटल, रेस्तरां, टैक्सी और अन्य पर्यटन गतिविधियों में तेजी आने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं। जनवरी और फरवरी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे, जबकि मई और जून में भी पर्यटन गतिविधियां तेज रहीं। सोनमर्ग की बर्फीली चोटियां, हरे-भरे मैदान, बहती नदियां और पहाड़ी नजारे पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सोनमर्ग अब ऑल-वेदर टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है। ऐसे में आगामी सर्दियों में भी यहां पर्यटकों की अच्छी संख्या पहुंचने की उम्मीद है।

बस्तर दशहरा को विश्व पहचान दिलाने का संकल्प, 75 दिन चलेगा संस्कृति का उत्सव