प्रगति कॉलेज में “जैज़ 2026”, छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति ने बांधा समां

Follow Us

रायपुर। प्रगति महाविद्यालय में “जैज 2026” गुरुवार और शुक्रवार को गायन और नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। कार्यक्रम के प्रारंभमें प्राचार्य डॉ. सौम्या नैयर ने अतिथियों का स्वागत किया एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन ईश्वर की संगीतमय अभिव्यक्ति है।

जीवन में मधुरता संगीत के द्वारा ही संभव है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए संगीतमय एवं नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी। संगीत प्रतियोगिता का आगाज छत्तीसगढ़ के परम्परा को कायम रखते हुए लक्षिका यादव ने छत्तीसगढ़ी गीत “अरपा पैरी के धार” एवं मेनका ने छत्तीसगढी गीत “मोर राजा रोए’ गीत की प्रस्तुत किया, अमित पटेल ने ढ़ोलक के साथ छत्तीसगढी गीत सुनाया। राज वर्मा एवं सम्यता गौरखेडे ने ” चाहूं मैं या ना”, ऐश्वर्या एवं निशा ने “श्री राम चन्द्र”, ऐश्वर्या यदु ने “श्री कृष्ण गोविंद”, गौरव वर्मा ने रैप सॉन्ग, कुणाल पटेल ने पियानों में “गुलाबी आंखे” की धुन बजाई, कोनिका ने “छोटे से श्याम कन्हैया ” गीत गाया। निशा साहू ने ” तुम उठो श्रृंगार करो”, घनेन्द्र पटेल ने नगाड़ा बजाकर मनमोहक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के अगली कढी में विमलकांत एवं समूह ने अपने तबला वादन की धुन से सबके मन को मोहने वाला ” शिव कैलाश के वासी”, धनराज एवं समूह ने” होली फाग”, रोहन बाग ने बस्तरियां “बैलाडिला”, पूजा ने “राधाकृष्णा मन में”, धर्मेन्द्र एवं समूह ने” आरम्भ है प्रचण्ड ” गीत की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर निर्णायकगण संगीत विद्या में पारंगत जितेन्द्र विश्वकर्मा, एवं डॉ. नीतू साहू उपस्थित रहे। के सभाग्रह में नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्यामली बोपचे ने ” मोहे रंग दे लाल”, मन्नु वर्मा एंड ग्रुप ने “छत्तीसगढ़ी बिट्स” पर शानदार नृत्य कर प्रस्तति दी। पुस्कर सोनी एवं ग्रुप ने “शिव तांडव नृत्य कर अपने अद्भुत कला का प्रदर्शन करते हुए सबके मन को मुग्ध कर दिया। अनुश्री परमाले ने- ” मराठी सॉन्ग, वेदांसी पटेल ने रीमिक्स नृत्य कर सभी को उर्जावान कर दिया। ओ.डी.सी. ग्रुप ने ” ओडीसी” गाना में नृत्य, श्रेया कश्यप ने” जिया जले जाँ जले ” पर नृत्य किया। के. सौम्या ने क्लासिकल डांस” मोहे रंग दो लाल”, अंकाक्षा शर्मा ने ” अधरम् मधुरम गीत ” पर नृत्य किया। एम. कल्याणी ने” सोलो सान्ग”, वंश ग्रुप ने” बिजली गिराने में हु आई हवा-हवाई” का नृत्य कर सभी विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया गया। राखी साहू ने बेली डांस करके सबका मनमोह लिया गया। शैलेष यादव ने ” काली महाकाली ” गाने में डांस किया। कहीं पंजाब, कहीं साउथ एंव भोजपुरी गानो पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में निर्णायक गण के रूप में एकता पंसारी एवं आशीष ठाकुर जी उपस्थित रहे। जिन्होने आज के कार्यक्रम को अपने डांस के अंदाज में और भी रोचक व उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. के. एन. गजपाल, कम्प्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष मन्नु रवानी, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित ठाकुर, पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार यादव, एडमिस्ट्रेटर ज्योति ठाकुर एवं प्रभारी प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं की सराहरनीय भूमिका रही।