रायपुर। अवैध एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थाे, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे की तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) रायपुर के पर्यवेक्षण तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) रायपुर के नेतृत्व में 10 सदस्यीय Anti Narcotics Task Force (A.N.T.F.) टीम का गठन किया गया है। उक्त टीम को End to End एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही करने सहित स्त्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में कल यानी शुक्रवार को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत स्थित दाई कोरा भवन के सामने एक व्यक्ति बैग में गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है।

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (A.N.T.F.) तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर पहुंचकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम कल्लू सिंग ठाकुर निवासी दमोह (म.प्र.) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें ट्राली/पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।
आरोपी कल्लू सिंग ठाकुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *कुल 06.046 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 3,02,300/- रूपय जप्त कर आरोपी विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 58/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है।
गिरफ्तार आरोपी –
कल्लू सिंग ठाकुर पिता स्व भजन सिंग ठाकुर उम्र 65 वर्ष पता ग्राम सडकहरदुआ थाना नोटा जिला दमोह (म.प्र.)। हाल पता – स्टेशन चौराहा के पास वार्ड नं 08 पवन पाठक वकील का मकान दसीह थाना सिटी कोतवाली जिला दमोह (म.प्र.)।
