रायपुर । पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ क्षेत्र) मयंक गुर्जर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ क्षेत्र) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अवैध कबाड़ के कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से नॉर्थ जोन के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा आज थाना खमतराई एवं उरला में संचालित कबाड़ियों के यार्ड एवं अन्य स्थानों में रेड कार्यवाही किया गया। जिनसे अवैध रूप से रखें कबाड़ व चोरी की अन्य सामग्री जप्त किया गया है, कार्यवाही का विवरण निम्नानुसार है-
01. थाना खमतराई क्षेत्र में कबाड़ी रूपेश सिंह, राजू सिंह तथा उमाशंकर गुप्ता के यार्ड में रेड कार्यवाही कर उनके पास से अवैध रूप से 01 नग टाटा डी.आई. वाहन जिसमें लोहे का तार सहित, 01 नग पुराना ट्रैक्टर, 01 नग पुरानी टैंकर, 100 स्पंज आयरन, 30 नग लोहे का पाईप, लोहे का तार, तथा पुराना लोहे का स्क्रैप जुमला कीमती करीबन 10,00,000/-रू जप्त किया गया।
02. थाना उरला क्षेत्रांतर्गत गाजी नगर बीरगांव स्थित तारकेश्वर सिंह उर्फ तारू के कबाड़ी दुकान में रेड कार्यवाही करते हुए उसके पास से अवैध रूप से रखे पुराने खिड़की का ग्रील 13 नग, सायकल 02 नग जुमला कीमती लगभग 5,600/- रूपये जप्त किया गया है।
03. थाना उरला क्षेत्रांतर्गत मेटल पार्क स्थित रमन शाह के कबाड़ी दुकान में रेड कार्यवाही करते हुए उसके पास से अवैध रूप से रखे लोहे का कबाड़ वजनी करीबन 1000 किलोग्राम जुमला कीमती लगभग 25,000/- रूपये जप्त किया गया है।
04. थना उरला क्षेत्रांतर्गत सरोरा स्थित संतोष साव के यार्ड में रेड कार्यवाही कर उसके पास अवैध रूप से रखे पाईप एवं लोहे का स्क्रैप वजनी करीबन 405 किलोग्राम जुमला कीमती लगभग 11,900/- रूपये जप्त किया गया है।
इस प्रकार अवैध रूप से कबाड़ के कारोबार में संलिप्त कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध धारा 106 बी.एन.एस.एस तथा 35(1)ई बी.एन.एस.एस./303 बी.एन.एस. के तहत अग्रिम कार्यवाही किया गया। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
