इंद्रिया का दिवाली कैंपेन ‘फेस्टिवल ऑफ लव’ लॉन्च, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ बिखेरेंगे प्यार की चमक

Follow Us

रांची। आदित्य बिरला ज्वेलरी के ब्रांड इंद्रिया ने दिवाली के अवसर पर अपना नया कैंपेन ‘फेस्टिवल ऑफ लव’ पेश किया है। इसमें अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ नजर आएंगे। कैंपेन प्यार, अपनेपन और रिश्तों की खूबसूरती को दर्शाता है। फिल्म में दोनों दोस्तों की मेहमाननवाजी की तैयारी करते हुए छोटे-छोटे पलों में रिश्तों की अहमियत बयां करते हैं।

इंद्रिया के सीईओ संदीप कोहली के अनुसार, कैंपेन का उद्देश्य त्योहार के दौरान अपनों के साथ बिताए खास पलों को सामने लाना है। इस मौके पर ब्रांड ने 22 कैरेट सोने का नया आभूषण कलेक्शन ‘पद्मिका’ भी पेश किया है। देवी लक्ष्मी, कमल और समृद्धि के प्रतीकों से प्रेरित इस कलेक्शन में पारंपरिक गुलाबी मीनाकारी के साथ आधुनिक डिजाइन को शामिल किया गया है। इसमें नेकलेस, ईयररिंग्स और कंगन जैसे आभूषण उपलब्ध हैं।