श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया IndiGo विमान, सभी यात्री सुरक्षित

Follow Us

श्रीनगर। श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह IndiGo के एक विमान के साथ हादसा हो गया। Navi Mumbai से Srinagar पहुंची IndiGo की फ्लाइट 6E 225 पार्किंग के दौरान Visual Docking Guidance System (VDGS) के पोल से टकरा गई। यह घटना सुबह करीब 9:02 बजे विमान को Bay No. 6 में पार्क करते समय हुई।

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यात्रियों और क्रू को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया। घटना के बाद विमान को जांच और आवश्यक रखरखाव के लिए ग्राउंड कर दिया गया है।

अद्भुत! ISRO ने रचा नया इतिहास, आधी रात लॉन्च हुआ EOS-05 मिशन; अंतरिक्ष से दुश्मनों पर रखेगा पैनी नजर

अधिकारियों ने बताया कि घटना की परिस्थितियों और इसके सही कारण की जांच की जाएगी। जांच पूरी होने से पहले हादसे के कारण को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। इस घटना के बावजूद श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहा।