कार्डिफ। महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। सोमवार को भारत और वेस्टइंडीज की महिला टीमों के बीच कार्डिफ में वॉर्म-अप मुकाबला खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 26 रनों से जीता। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने भारती फुलमाली की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। इस दौरान श्रेयंका पाटिल और राधा यादव ने घातक गेंदबाजी की। दोनों ने क्रमश: चार और तीन विकेट झटके।
वॉर्म-अप मैच में भारत की जीत,फुलमाली के बाद श्रेयंका-राधा ने बरपाया कहर
