कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारत तैयार: 125 खिलाड़ियों का दल करेगा देश का प्रतिनिधित्व

Follow Us

नई दिल्ली। ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम पूरी तरह तैयार है। 23 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस खेल महाकुंभ में भारत की ओर से 125 एथलीट्स मैदान में उतरेंगे। भारतीय दल में 77 पुरुष और 48 महिला खिलाड़ी शामिल हैं, जो 13 अलग-अलग खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस बार भारतीय टीम में एथलेटिक्स का दबदबा देखने को मिलेगा, जिसमें 32 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा बॉक्सिंग और जूडो में 14-14, जबकि वेटलिफ्टिंग में 12 भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। दल में कई बड़े नाम शामिल हैं। जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू और तैराकी में श्रीहरि नटराज जैसे स्टार खिलाड़ी भारत की उम्मीदों का केंद्र होंगे।

पैरा-स्पोर्ट्स को भी इस बार विशेष जगह मिली है। पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा स्विमिंग और व्हीलचेयर बास्केटबॉल में भारतीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। भारत का लक्ष्य इस बार ज्यादा से ज्यादा पदक जीतकर कॉमनवेल्थ मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराना है। अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं से भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।