भारत-पोलैंड रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, साइबर सुरक्षा-अंतरिक्ष समेत कई समझौतों की तैयारी

Follow Us

वारसॉ। भारत और पोलैंड के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने की दिशा में दोनों देश साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष, महत्वपूर्ण खनिज, स्वच्छ कोयला और रक्षा सहयोग जैसे अहम क्षेत्रों में कई नए समझौतों पर काम कर रहे हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पोलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की के साथ वार्ता के बाद यह जानकारी दी। जयशंकर ने बताया कि 2024 में दोनों देशों के संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा मिलने के बाद व्यापार, निवेश और रक्षा सहयोग में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। अब डिजिटल तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), अंतरिक्ष और नवाचार जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाया जा रहा है।

Sports News: गुरबाज के तूफानी अर्धशतक से अमेजन वॉरियर्स की 8 विकेट से शानदार जीत

उन्होंने कहा कि हाल ही में दोनों देशों के संयुक्त आयोग और रक्षा कार्य समूह की बैठकों में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी है। साथ ही अक्टूबर में जामसाहेब मेमोरियल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम का दूसरा संस्करण आयोजित किया जाएगा, जिससे युवाओं के बीच संपर्क और मजबूत होगा। विदेश मंत्री ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को दोनों देशों के लिए बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि इससे पोलैंड को भी व्यापक आर्थिक लाभ मिलेगा। दोनों पक्षों ने जहाज निर्माण, ऊर्जा, क्षेत्रीय सुरक्षा और थिंक टैंकों के सहयोग को भी आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।

https://amritsandesh.com/womens-asia-cup-how-was-the-record-of-harman-mandhana-and-shafali-against-pakistan/