रायपुर । आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव में केसरी बगीचा क्षेत्र में में लगभग 2 एकड़ निजी भूमि क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग पर स्थल पर पहुंचकर कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता सागर ठाकुर, अंकुर अग्रवाल एवं अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियो और कर्मचारियों की उपस्थिति में वहाँ निर्मित अवैध मुरूम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर और वहाँ का आवागमन अवरुद्ध करते हुए तत्काल सम्बंधित स्थल पर कारगर रोक लगायी गयी.
यहां यह उल्लेखनीय है कि विगत लगभग 1 सप्ताह पूर्व नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा भाठागांव भर्रीखार क्षेत्र में लगातार 3 दिन अवैध प्लाटिंग पर अभियान चलाकर कार्रवाई की थी.
अवैध प्लाटिंग पर निर्मित की गयी मुरूम रोड को काटकर तत्काल लगायी कारगर रोक
