Gold-Silver Update: सोने में फिर उछाल, चांदी हुई सस्ती! जानिए आज का ताजा भाव

Follow Us

नई दिल्ली। देश में आज सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है, जबकि चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों का असर सीधे भारतीय सर्राफा बाजार पर दिखाई दे रहा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना बढ़कर 155,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 142,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 155,580 रुपये और 22 कैरेट सोना 142,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। पिछले दिन की तुलना में कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई है। वहीं कोलकाता और पुणे में भी लगभग समान दरें देखने को मिली हैं, जबकि चेन्नई में सोना थोड़ा महंगा होकर 156,670 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।

दूसरी ओर, चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। 17 अप्रैल की सुबह चांदी 269,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि एक दिन पहले इसमें तेजी देखी गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। विशेषज्ञों का मानना है कि,मध्य पूर्व में संघर्ष विराम और वैश्विक राजनीतिक बयानबाजी, खासकर अमेरिका और ईरान से जुड़े संकेत, निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर रहे हैं। इसी कारण आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।