वैश्विक उतार-चढ़ाव हुआ बेअसर: भारतीय शेयर बाजार में आज दिखी हरियाली, जाने सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Follow Us

नई दिल्ली। आज हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भारतीय घरेलू शेयर बाजार में राहत की किरण नजर आ रही है। दरअसल, बीते कुछ दिनों से बिकवाली का दबाव झेल रहे बाजार के प्रमुख सूचकांक गुरुवार को हरे निशान पर कारोबर करते दिख रहे हैं। सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर सेंसेक्स 448.92 (0.60%) अंकों की बढ़त के साथ 75,057.90 के स्तर पर जबकि निफ्टी 139.11 (0.59%) अंक चढ़कर 23,551.70 के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद बेंचमार्क सूचकांकों पर बिकवाली का जोर दिखा। 10 बजकर 01 मिनट तक सेंसेक्स 83.00 (0.11%) अंकों की बढ़त के साथ 74,691.98 जबकि निफ्टी 52.06 (0.22%) अंकों की बढ़त के साथ 23,464.65 पर कारोबार करता दिखा। अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर गुरुवार को बीएसई पर 5.3% तक बढ़कर 2,634 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। आपको बता दें की इससे पहले, गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 25 से अधिक शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और ट्रेंट जैसे शेयरों में 1.5% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि आईटी शेयरों में गिरावट दिखी। टेक महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएल टेक के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 8 पैसे गिरकर 95.74 पर आ गया।

वहीं अमेरिकी-चीन शिखर वार्ता से बढ़ी उम्मीदें बाजार में इस तेजी का एक मुख्य कारण अमेरिका और चीन के बीच चल रही शिखर वार्ता को माना जा रहा है। दोनों देशों के नेता गुरुवार और शुक्रवार को द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, प्रौद्योगिकी और भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस वार्ता से वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं को कम करने की उम्मीद है, जिसका सीधा असर शेयर बाजारों पर देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन सेंसेक्स में शामिल प्रमुख कंपनियों में, अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो, आई.टी.सी., टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई। वहीं, दूसरी ओर एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टेक महिंद्रा के शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे थे। विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों की भूमिका बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने जहां 4,703.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,869.05 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की। संस्थागत निवेशकों की यह खरीदारी बाजार के लिए एक सकारात्मक संकेत है। विशेषज्ञों की राय चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह के अनुसार, “वैश्विक इक्विटी में तेजी देखी जा रही है, खासकर वॉल स्ट्रीट पर। निवेशकों ने ऊंचे उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) डेटा को नजरअंदाज करते हुए प्रौद्योगिकी और संचार शेयरों में खरीदारी जारी रखी है।” अमेरिकी बाजारों का रुख अमेरिकी बाजारों में रात भर के कारोबार में मिला-जुला रुख देखा गया, लेकिन अधिकांश सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई।