परीक्षा 2027: सरकारी स्कूलों में बनेंगे एनटीए डर्ड टेस्ट सेंटर, जानें नया सिस्टम

Follow Us

नई दिल्ली। वर्ष 2027 से पहली बार कंप्यूटर आधारित नीट यूजी समेत अन्य राष्ट्रीय दाखिला परीक्षाओं को फुलप्रूफ बनाने के लिए अब एनटीए स्टैंडर्ड टेस्टिंग सेंटर बनेंगे। एनटीए, अगले साल की कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं (सीबीटी) के लिए देशभर में पर्याप्त परीक्षा केंद्रों का नेटवर्क तैयार करेगा।

इसके लिए केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, पीएम-श्री स्कूल से लेकर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से मदद मांगी है। इसमें, 15 सितंबर तक कुल चालू कंप्यूटर संख्या, कंप्यूटर लैब, प्राइवेसी स्क्रीन पार्टिशन, अतिरिक्त कंप्यूटर लगाने की क्षमता, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी, पावर बैकअप की व्यवस्था, सीसीटीवी व अन्य परीक्षा सुविधाएं, कंप्यूटर आधारित सेंटर बनाने के लिए उपलब्ध खाली अप्रयुक्त जगह की जानकारियां देनी होंगी।

‘अब नए साथी जुड़ेंगे’: पीएम मोदी के संकेत से तेज हुई मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा

सूत्रों ने बताया, वर्ष 2027 से नीट यूजी से लेकर जेईई मेन, सीयूईटी यूजी-पीजी, यूजीसी नेट समेत सभी राष्ट्रीय दाखिला परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) होंगी। हालांकि, एनटीए के पास फिलहाल, नीट यूजी को एक दिन या चार दिन तक शिफ्टों में 24 लाख छात्रों के लिए परीक्षा करवाने के लिए कंप्यूटर नहीं है। इसीलिए, अब एनटीए कंप्यूटर समेत सीबीटी परीक्षा के लिए कंप्यूटर, इंटरनेट, सीसीटीवी समेत अन्य जरूरी इफ्रांस्ट्रक्चर का लेखा-जोखा (ऑडिट ) करवा रहा है।

इससे 2027 की राष्ट्रीय परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करने से पहले देशभर में पर्याप्त एनटीए स्टैंडर्ड टेस्टिंग सेंटर का नेटवर्क तैयार कर लेगा। स्कूलों और कॉलेजों से मिलने वाली जानकारियां फिर एनटीए के विभिन्न डिपार्टमेंट के नए सरकारी अफसर क्रॉसचैक भी करेंगे। हालांकि, 2026 की परीक्षा में करीब 90 फीसदी परीक्षा सरकारी शिक्षण संस्थानों में बने थे

छह मुख्य बिंदू समेत 30 जानकारियों का ऑडिटः
एनटीए स्टैंडर्ड टेस्टिंग सेंटर बनाने से पहले छह मुख्य बिंदुओं समेत 30 जानकारियों का ऑडिट हो रहा है। कॉलेज नाम, एआईसीटीई कार्यालय, आईडी, निकटतम रेलवे व बस स्टैंड से दूरी, पिनकोड व पूरा पता, जिला-राज्य नाम, प्रिंसिपल व डायरेक्टर की जानकारी, आईटी या कंप्यूटर लैब प्रभारी, कंप्यूटर हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर डिटेल, नेटवर्क केबल का प्रकार, सर्वर, यूपीएस की संख्या, क्षमता व बैंकअप, डीजल जनरेटर, एसी, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, स्ट्रांग रूम, परीक्षा आयोजित करने की उपलब्धता, शनिवार, रविवार और राजपत्रित छुट्टियों में कॉलेज उपलब्ध है या नहीं, सेमेस्टर ब्रेक, पहली कंप्यूटर आधारित परीक्षा हुई या नहीं बताना होगा।

इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, प्रबंधन कॉलेज 15 तक देंगे रिपोर्ट:
एआईसीटीई के सलाहकार दो डॉ. एनएच सिद्धलिंग स्वामी ने सभी इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, मैनेजमेंट कॉलेजों के कुलपतियों और डायरेक्टर को पत्र लिखा है। एनटीए कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के लिए देशभर में पर्याप्त परीक्षा केंद्र नेटवर्क तैयार कर रहा है। इसके लिए उपलब्ध कुल चालू कंप्यूटर, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी, पावर बैकअप की व्यवस्था, सीसीटीवी व अन्य परीक्षा सुविधाएं, कंप्यूटर आधारित सेंटर बनाने के लिए उपलब्ध खाली अप्रयुक्त जगह की जानकारी देनी है। एआईसीटीई के दो अधिकारी रिपोर्ट तैयार करेंगे।

बैंक लोन: आम आदमी पर बुलडोजर, अमीरों को ‘हेयरकट-रंजन श्रीवास्तव