मुंबई। फिल्म ‘दृश्यम 3’ के निर्देशक अभिषेक पाठक और उनकी पत्नी, अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय के घर खुशियों ने दस्तक दी है। 19 अप्रैल को इस कपल ने अपनी पहली संतान के रूप में एक बेटी का स्वागत किया। दोनों ने साल 2023 में गोवा में शादी रचाई थी। उनकी मुलाकात साल 2020 में फिल्म ‘खुदा हाफिज’ के सेट पर हुई थी, जहां अभिषेक फिल्म के प्रोड्यूसर थे और शिवालिका उसमें मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस खुशखबरी के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने कपल को बधाइयां दीं। एक्ट्रेस इशिता दत्ता और अहाना कुमरा समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर नए माता-पिता को शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि दिसंबर 2025 में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी। उस पोस्ट में शिवालिका बेबी के छोटे मोजे पकड़े नजर आई थीं, वहीं अभिषेक उन्हें गले लगाते दिखे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक पाठक ‘दृश्यम 2’ और ‘उजड़ा चमन’ का निर्देशन कर चुके हैं, जबकि ‘प्यार का पंचनामा’, ‘खुदा हाफिज’ और ‘सेक्शन 375’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं।
‘दृश्यम 3’ के डायरेक्टर अभिषेक पाठक बने पिता, शिवालिका ओबेरॉय ने बेटी को दिया जन्म
