रायपुर शहर के 12 ब्लॉकों में कांग्रेस का एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन एवं धरना

Follow Us

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर आज रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में शहर के सभी 12 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा एकदिवसीय ब्लॉक स्तरीय विरोध प्रदर्शन, धरना एवं केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली में छात्रों, कांग्रेस नेताओं एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने परीक्षा प्रणाली में हुई अनियमितताओं, छात्रों के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन के खिलाफ आवाज बुलंद की।

रायपुर शहर के विभिन्न ब्लॉकों में विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन निम्न स्थानों पर आयोजित किया गया।

कन्हैया लाल बाजारी ब्लॉक गुढ़ियारी,सरदार वल्लभभाई पटेल ब्लॉक विवेकानंद आश्रम,शहीद भगत सिंह ब्लॉक आमा नाका,लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित ब्लॉक राजीव गांधी चौक,खूबचंद बघेल ब्लॉक कुशालपुर रिंग रोड,महंत लक्ष्मी नारायण दास ब्लॉक आजाद चौक,संत कबीर दास ब्लॉक मोवा,शहीद पंकज विक्रम ब्लॉक पुजारी पार्क,संत माता कर्मा ब्लॉक लालपुर,वीरांगना अवंती बाई ब्लॉक फाफाडीह,गुरु घासीदास ब्लॉक शंकर नगर चौक,जवाहरलाल नेहरू ब्लॉक मौदहापारा सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा एवं छात्र उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के हितों की रक्षा की मांग उठाई गई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, परीक्षा प्रणाली में हुई अनियमितताओं पर संसद में चर्चा कराने तथा नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग प्रमुखता से उठाई।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को लगातार कमजोर करने का कार्य कर रही है। छात्रों, युवाओं और विपक्ष की आवाज को पुलिस बल के माध्यम से दबाने का प्रयास किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जो युवा अपने भविष्य, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और न्याय की मांग कर रहे हैं, उन पर लाठीचार्ज और दमनात्मक कार्रवाई करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार अपनी दमनकारी नीतियों से पीछे नहीं हटती और छात्रों के साथ न्याय नहीं करती, तो कांग्रेस का जनआंदोलन और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप में पूरे प्रदेश और देश में जारी रहेगा। रायपुर शहर कांग्रेस जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

इस कार्यक्रम मे शहर अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन प्रमोद दुबे विकास उपाध्याय कुलदीप जुनेजा पंकज शर्मा कन्हैया अग्रवाल प्रमोद चौबे एजाज ढेबर सकलेन कामदार विनोद तिवारी देवकुमार साहू हीरेंद्र देवांगन सुधा सरोज अर्जुमन ढेबर विजय टंडन ओम श्रीवास मिलिंद गौतम सुयश शर्मा विनोद ठाकुर कमल धृतलहरे किशन बाजारी सुजीत सिह दिनेश ठाकुर देवेंद्र यादव सतनाम पनाग बंशी कन्नौजे सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।