सीएम भजनलाल शर्मा ने मां चामुंडा देवी के चरणों में किया नमन : प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और राजस्थान की निरंतर प्रगति की कामना की

Follow Us

जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार सुबह जोधपुर स्थित ऐतिहासिक मेहरानगढ़ दुर्ग में विराजमान मां चामुंडा देवी के श्रीचरणों में नमन करते हुए समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण और राज्य की समृद्धि की प्रार्थना की। सोशल मीडिया पर अपना संदेश साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा-सांस्कृतिक विरासत और जन-आस्था का प्रतीक: “जोधपुर की पावन धरा पर स्थित मां चामुंडा देवी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन! मेहरानगढ़ दुर्ग में विराजित मां चामुंडा देवी का मंदिर मारवाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जन-जन की गहरी श्रद्धा का प्रतीक है।

सुख-शांति और प्रगति की प्रार्थना: मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, “मां चामुंडा की दिव्य कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो तथा हर परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहे। मां चामुंडा देवी समस्त प्रदेशवासियों की मनोकामनाएं पूर्ण करें और राजस्थान निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे।”