CBI का बढ़ा एक्शन: दिल्ली समेत 8 राज्यों में 77 ठिकानों पर छापेमारी, बिल्डर-बैंक गठजोड़ का पर्दाफाश।

Follow Us

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बिल्डर-बैंक गठजोड़ मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ राज्यों में 77 जगहों पर छापेमारी की। 14 अप्रैल को की गई इस कार्रवाई के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज़, डिजिटल उपकरण और अन्य सामग्री जब्त की गई है, जिनकी जांच जारी है। सुप्रीम कोर्ट ने 29 अप्रैल, 2025 को सीबीआई को निर्देश दिया था कि वह सुपरटेक लिमिटेड सहित नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में बिल्डरों के खिलाफ जांच करे। NCR में कथित तौर पर ‘सबवेंशन स्कीम’ का गलत इस्तेमाल कर घर खरीदारों को ठगा गया था। आदेश के बाद सीबीआई ने अब तक कुल 50 मामले दर्ज किए हैं और 28 मामलों की जांच अंतिम चरण में है। सीबीआई ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य आवास अचल संपत्ति क्षेत्र में कथित धन गबन, वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी से जुड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश करना है। एजेंसी ने यह भी दोहराया कि वह निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करेगी ताकि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जा सके और प्रभावित घर खरीदारों के हितों की रक्षा हो। भुवनेश्वर: SI भर्ती घोटाले में सीबीआई ने टेक्नो स्कूल कैंपस पर छापेमारी की। जांच में पता चला कि परीक्षा केंद्र को कथित तौर पर 15 लाख रुपये में ‘फिक्स’ किया गया था और कुछ अभ्यर्थियों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था की गई थी। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई को ठोस सबूत मिले हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि कुछ उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाने के लिए परीक्षा केंद्र में हेरफेर किया गया।