‘बिग बॉस 20’ शुरू होते ही आसिम रियाज ने साधा निशाना, सीजन को बताया ‘फ्लॉप’; पोस्ट हुआ वायरल

Follow Us

मुंबई। सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ लौट चुका है। 6 सितंबर को शो का प्रीमियर हुआ, जिसके साथ नए प्रतिभागियों ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली। जहां दर्शकों के बीच नए सीजन को लेकर उत्साह नजर आ रहा है, वहीं ‘बिग बॉस 13’ के कंटेस्टेंट आसिम रियाज ने कथित तौर पर शो के मौजूदा सीजन पर तंज कसा है। हालांकि, ऑनलाइन विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया।

सलमान खान-नयनतारा की फिल्म को मिला नया नाम, ‘द मॉन्स्टर’ के रूप में आएगी नजर

आसिम रियाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘बिग बॉस 20’ को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा, ‘एक और फ्लॉप सीजन लोड हो रहा है।’ बाद में आसिम ने यह पोस्ट हटा दिया, लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे। शो की शुरुआत के साथ ही उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। आसिम की टिप्पणी पर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई और उनके बयान का विरोध किया। कुछ लोगों ने कहा कि हर सीजन को फ्लॉप बताना उनकी आदत बन गई है, जबकि ‘बिग बॉस’ हर साल सोशल मीडिया पर चर्चा में रहता है। वहीं, कुछ यूजर्स ने आसिम को याद दिलाया कि वह ‘बिग बॉस 13’ के रनर-अप रहे थे और उन्हें अपने बयानों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए, खासकर जब शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। कुछ प्रशंसकों ने यह भी कहा कि उन्होंने उस समय आसिम को सपोर्ट किया था, लेकिन उन्हें लगता है कि उनमें ज्यादा बदलाव नहीं आया है।

बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ में कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। शो में कनिका मान, मैरी कॉम, माही विज, आम्रपाली दुबे, आसिफ खान, ईशा रिखी, काजी तौकीर, कुशल तंवर (गुल्लू), अरिश्फा खान, अमन गांधी, उदिति सिंह, लव गिल, हर्ष विजय, तन्मय सिंह, रोहेद खान, रीति तिवारी और खुशी दुबे शामिल हैं।