अरुण वोरा ने डॉ. रमन सिंह से की आत्मीय भेंट कर जाना उनका कुशलक्षेम

Follow Us

दुर्ग। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी से उनके रायपुर निवास पर आत्मीय भेंट कर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा ने डॉ. रमन सिंह जी से तमिलनाडु से उपचार उपरांत स्वस्थ होकर लौटने पर उनका कुशलक्षेम जाना। वहीं भेंट के दौरान अरुण वोरा ने डॉ. रमन सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन राज्य और समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।