कांग्रेस सरकार पर अनुराग ठाकुर का हमला, बोले- सत्ता में सिर्फ सुख भोगने आई है सरकार

Follow Us

हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जनता की समस्याओं से दूर होकर केवल सत्ता का सुख भोगने में लगी है। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यशैली पर विपक्ष नहीं, बल्कि उसके अपने ही नेता सवाल उठा रहे हैं।
हमीरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर ने कथित “अटैची” बयान को लेकर कहा कि इस मामले का जवाब सरकार के प्रतिनिधियों को देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं है।
विश्व पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत पौधारोपण करते हुए ठाकुर ने जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ग्लेशियरों का पिघलना, समुद्र के जलस्तर में वृद्धि और मौसम के बदलते स्वरूप गंभीर विषय हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। मुख्यमंत्री के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों के महत्व को कम करके आंकना उचित नहीं है। साथ ही उन्होंने भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन परियोजना को लेकर भी प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए।