यूपी में 18 रुपये किलो चीनी का ऐलान, जानें कौन उठा सकता है लाभ

Follow Us

गौतमबुद्धनगर। यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में चीनी की बढ़ी कीमतों का असर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत होने वाले राशन वितरण पर नहीं पड़ेगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को इस बार भी 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चीनी मिलेगी। बाजार में चीनी 60 से 75 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। जिले में करीब सात हजार अंत्योदय कार्ड धारकों को जुलाई, अगस्त और सितंबर की तीन माह की चीनी एक साथ दी जाएगी। प्रत्येक कार्ड पर तीन किलोग्राम चीनी का वितरण होगा।

पीएम मोदी ने मंत्रियों की ली क्लास, 3 घंटे तक पूछे तीखे सवाल

जिला पूर्ति अधिकारी निलेश उत्पल ने बताया कि जिले में 10 सितंबर से निशुल्क राशन वितरण शुरू होगा, जो 25 सितंबर तक चलेगा। राशन सुबह आठ से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो से शाम छह बजे तक ई-पॉस मशीनों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को इस बार मोटे अनाज के रूप में बाजरा भी दिया जाएगा। स्टॉक उपलब्ध रहने तक प्रति कार्ड 21 किलोग्राम गेहूं, 13 किलोग्राम चावल और एक किलोग्राम बाजरा मिलेगा। बाजरा खत्म होने पर उसके स्थान पर एक किलोग्राम अतिरिक्त चावल दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक चीनी की कीमतों में बाजार में भले ही बढ़ोतरी हुई हो, लेकिन राशन दुकानों पर इसके निर्धारित मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भाद्रपद शिवरात्रि 2026: आज करें ये खास पूजा, मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद