शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच के बीच एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। मामले के मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर राकेश कादियान उर्फ पम्पू ने कोर्ट से अपील की है कि उसे बेड़ियों में जकड़कर ही यूपी पुलिस की कस्टडी में भेजा जाए। साथ ही उसने कस्टडी के दौरान हर मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने की मांग भी की है। दरअसल, शामली पुलिस बी वारंट के जरिए करनाल जेल में बंद पम्पू को अपनी कस्टडी में लेने की तैयारी कर रही है। पम्पू का कहना है कि लगातार रिकॉर्डिंग होने से उसके खिलाफ फरार होने या फर्जी एनकाउंटर जैसी कहानी नहीं बनाई जा सकेगी।
ओबीसी क्रीमी लेयर पर SC सख्त: केंद्र को नहीं मिली राहत, जानें कब होगी अगली सुनवाई
पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को शामली में अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में गोगी गैंग के राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया, तिहाड़ जेल में बंद रोहित मुई और पम्पू पर साजिश रचने के आरोप लगे हैं। इस मामले में दो कथित शूटरों को पहले ही यूपी एसटीएफ और शामली पुलिस मुठभेड़ में मार चुकी है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस अब पूरे गैंग नेटवर्क और विदेश में मौजूद कथित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। कोर्ट के अगले फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।
जंग के साये में बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 788 और निफ्टी 269 अंक लुढ़का
