एसआईपी का कमाल: 10 हजार रुपये महीने की बचत बनी 28.89 लाख, हाइब्रिड फंड ने दिया शानदार रिटर्न

Follow Us

नई दिल्ली। लंबी अवधि के लिए नियमित निवेश करने वाले लोगों के लिए SIP एक मजबूत विकल्प बनकर उभरा है। बैंक ऑफ इंडिया केमिड एंड स्मॉल कैप इक्विटी एंड डेट फंड ने पिछले 10 साल में निवेशकों को आकर्षक रिटर्न दिया है। इस फंड में हर महीने 10 हजार रुपये की SIP करने वाले निवेशक का कुल 12 लाख रुपये का निवेश बढ़कर करीब 28.89 लाख रुपये हो गया। वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान फंड ने 16.76% XIRR रिटर्न दिया। यह एक हाइब्रिड म्यूचुअल फंड है, जो मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के साथ डेट इंस्ट्रूमेंट्स में भी निवेश करता है। इससे निवेशकों को ग्रोथ के साथ पोर्टफोलियो में संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।

फंड में निवेश का बड़ा हिस्सा मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों में लगाया जाता है, जबकि कुछ हिस्सा डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में रहता है। पोर्टफोलियो में फाइनेंशियल सर्विसेज, कैपिटल गुड्स और हेल्थकेयर जैसे सेक्टरों की हिस्सेदारी ज्यादा है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि, केवल पुराने रिटर्न देखकर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए। म्यूचुअल फंड बाजार जोखिमों से जुड़े होते हैं। निवेश से पहले अपने लक्ष्य, समय अवधि और जोखिम उठाने की क्षमता को जरूर समझना जरूरी है।