“घर कभी सिर्फ चार दीवारें नहीं होता, इसमें वर्षों की यादें, त्याग और परिवार का प्यार बसता है”: करुणा पांडे, पुष्पा इम्पॉसिबल, सोनी सब

Follow Us

मुंबई। सोनी सब का पुष्पा इम्पॉसिबल अपनी भावनात्मक कहानी, अप्रत्याशित मोड़ों और एक ऐसी महिला की जद्दोजहद से दर्शकों को लगातार जोड़े हुए है, जो अपने परिवार के लिए कभी हार नहीं मानती। जब पुष्पा (करुणा पांडे) को लगता है कि वे अपने वर्षों की मेहनत से बनाए घर की रक्षा कर पाएँगी, तभी ज़िंदगी उन्हें सबसे बड़ी चुनौती देती है। आने वाले एपिसोड्स में, पुष्पा और उनका परिवार अपने प्रिय घर को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करता है, जिसे उन्होंने वर्षों तक संजोया है। जब उम्मीद नज़दीक लगती है, तो नीलामी एक दिल तोड़ने वाला मोड़ ले लेती है। सबके लिए चौंकाने वाला खुलासा होता है कि रहस्यमयी बोली लगाने वाली कादंबरी (बृंदा त्रिवेदी) है, जो पुष्पा के घर की नई मालकिन बन जाती है। वर्षों के प्यार, मेहनत और अनगिनत यादों से बने घर को भावनात्मक विदाई देने के लिए मजबूर, पुष्पा और उनका परिवार अनिश्चित भविष्य का सामना करता है, क्योंकि कादंबरी की बदले की आग विनाशकारी साबित होती है।

पुष्पा उस घर को वापस पाने के लिए क्या करेगी, जिसे बनाने के लिए उसने इतनी कड़ी मेहनत की थी?
आगामी ट्रैक के बारे में बात करते हुए, करुणा पांडे साझा करती, “घर कभी सिर्फ चार दीवारें नहीं होता, उसमें परिवार का प्यार, त्याग और वर्षों की यादें बसती हैं। पुष्पा के लिए अपना घर खोना सबसे बड़ा भावनात्मक झटका है। यह पूरे परिवार के लिए बेहद कठिन समय है। उनके बच्चे घर बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, तो अब यह उनकी ज़िम्मेदारी है कि वह बच्चों को प्रेरित करें और घर वापस लें। लेकिन, मुझे उनकी यही बात पसंद है कि अपने सबसे कठिन पलों में भी वह उम्मीद को हाथ से जाने नहीं देतीं। उनका विश्वास है कि चाहे स्थिति कितनी भी कठिन क्यों न हो, हमेशा फिर से शुरुआत करने का रास्ता होता है।” पुष्पा इम्पॉसिबल देखें, हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।