प्रकाश पर्व के अवसर पर बंद रहे शेयर और मुद्रा बाजार

Follow Us

मुंबई। सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों और अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में अवकाश रहा। कारोबारियों ने बताया कि प्रकाश पर्व के मौके पर आज बाजार बंद रहा और बीएसई तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के किसी भी प्लेटफॉर्म पर कोई कारोबार नहीं हुआ। इसके अलावा अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में भी आज कारोबार बंद रहा। कारोबारियों ने बताया कि बुधवार से बाजार में सामान्य कारोबार होगा। इस बीच, वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजारों में आज तेजी है। अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजार भी सोमवार को हरे निशान में रहे थे।

जियो का “हैप्पी न्यू ईयर” ऑफर: नये प्लान में 5जी के साथ अनलिमिटेड 4जी भी