जगदलपुर में चाकू से हमला कर 45 वर्षीय युवक की हत्या, नाबालिग आरोपी फरार

Follow Us

जगदलपुर। शहर के पनारापारा इलाके में शनिवार देर शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक नाबालिग ने 45 वर्षीय मन्नू कश्यप पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी नाबालिग मन्नू कश्यप के घर से कुछ ही दूरी पर रहता है। शनिवार देर शाम वह मन्नू के घर पहुंचा और चाकू से पेट व सिर पर कई वार कर दिए। हमले में मन्नू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच अलग-अलग पहलुओं से कर रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

हत्या की इस घटना के बाद पनारापारा इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपी की तलाश के साथ मामले की जांच कर रही है।