समय रैना ने ChatGPT से पूछा था- क्या दोबारा लौटेगा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’? फिनाले में हुए भावुक

Follow Us

मुंबई। कॉमेडियन समय रैना अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन के फिनाले में भावुक हो गए। 15 नवंबर को रिलीज हुए फिनाले में उन्होंने अपने पुराने मुश्किल दौर को याद किया। समय ने बताया कि कनाडा में रहने के दौरान वह काफी परेशान थे और उन्हें शो की वापसी को लेकर भी अनिश्चितता थी।

समय ने बताया कि उस दौर में वह ChatGPT से पूछते थे कि क्या वह कभी अपना शो वापस ला पाएंगे। इस पर उन्हें जवाब मिलता था कि अभी यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि शो दोबारा इतना बड़ा रूप लेगा और इसमें आलिया भट्ट व वरुण धवन जैसे बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे।

गौरतलब है कि पहले सीजन में रणवीर इलाहाबादिया की एक टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल से शो के सभी एपिसोड हटा दिए थे। इस मामले में समय और शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थीं।