दुर्ग। दुर्ग जिले में सड़क चौड़ीकरण कार्य के तहत विद्युत पोलों की शिफ्टिंग और ट्रांसफॉर्मर संबंधी कार्य किए जाएंगे। इसके चलते 26 से 31 अक्टूबर तक निर्धारित क्षेत्रों में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।लोक निर्माण विभाग, विद्युत/यांत्रिकी संभाग दुर्ग के एई अब्दुल वारिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तथा महाराजा चौक से बोरसी रोड तक सड़क चौड़ीकरण के अंतर्गत ये कार्य किए जाएंगे।
किस दिन कहां बंद रहेगी बिजली?
26 अक्टूबर: ऋषभ साउथ सिटी, रॉयल ग्रीन, रॉयल पार्क, यूटोपिया, डी-मार्ट, मनीष पेट्रोल पंप और आसपास के क्षेत्र।
27 अक्टूबर: महाराजा चौक, कलकत्ता स्वीट्स, मीनाक्षी नगर, केसरी नंदन हनुमान मंदिर, विश्वनाथ नगर, डल्लू ऑटो, साहू जलेबी, दुबे साहब ट्रांसफॉर्मर, पहराइवा बुटीक और आसपास के क्षेत्र।
28 अक्टूबर: न्यू आदर्श नगर, ज्योति ऑप्टिकल्स, जेमिनी हॉस्पिटल, कलर्स हॉस्पिटल और आसपास के क्षेत्र।
29 अक्टूबर: वाल्किन्स हॉस्पिटल, मालू मेडिकल, जाल तिराहा, तिरंगा भवन और आसपास के क्षेत्र।
30 अक्टूबर: ओल्ड बोरसी, केसरी नंदन हनुमान मंदिर, मीनाक्षी नगर और आसपास के क्षेत्र।
31 अक्टूबर: डोमिनोज, न्यू आदर्श नगर, आदर्श नगर, बिजोरा साहब एक्स-मेर, जुगनू डेरा के पीछे और आसपास के क्षेत्र।
प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से करने की अपील की है। संबंधित कार्य पूरा होने के बाद प्रतिदिन बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
