रायपुर से दिल्ली तक गूंजेगी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की आवाज, कांग्रेस नेताओं ने बनाई रणनीति

Follow Us

o 1 नवंबर के दिल्ली कार्यक्रम में रायपुर से बड़ी संख्या में शामिल होंगे कांग्रेसजन, सांसद शोभा बच्चाव और प्रदेश सहप्रभारी विजय जांगिड़, रायपुर प्रभारी अरुण वोरा सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

रायपुर। कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता एवं प्रारंभिक बैठक में महाराष्ट्र की सांसद शोभा बच्चाव, विजय जांगिड़ और दुर्ग शहर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों तथा रायपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।

इस अवसर पर रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष शंकर मेनन, ग्रामीण अध्यक्ष पप्पू बंजारे, पंकज शर्मा, अनीता शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, कुलदीप जुनेजा और शैलेश नितिन त्रिवेदी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बैठक में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने, अभियान से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुंचाने और संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक तैयारियां करने पर विचार-विमर्श हुआ। नेताओं ने 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय और आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की।

बैठक में दिल्ली चलो कार्यक्रम को सफल बनाने तथा अभियान को लेकर संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक समन्वय स्थापित करने और अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की।