रायपुर प्रेस क्लब में देर रात फायरिंग से मचा हड़कंप, सदस्यता विवाद में युवक गिरफ्तार

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रेस क्लब परिसर में देर रात गोली चलने की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्रेस क्लब की सदस्यता को लेकर हुए विवाद के दौरान फायरिंग किए जाने का आरोप है। मामले में पलाश तिवारी नाम के युवक को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिली है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि युवक प्रेस क्लब की सदस्यता लेना चाहता था। सदस्यता नहीं मिलने से नाराजगी के बीच विवाद बढ़ने की बात सामने आई है। आरोप है कि युवक ने विवाद के दौरान प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष और कार्यालय सचिव को पिस्टल दिखाकर धमकाया।

गजकेसरी योग 2026: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, बन रहे है धन लाभ के योग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद बढ़ने पर युवक ने कथित तौर पर पिस्टल से कई राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से परिसर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद पत्रकारों में भी नाराजगी देखे जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पलाश तिवारी को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में इस्तेमाल हथियार, उसके लाइसेंस और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। फायरिंग के कारणों और दर्ज धाराओं की विस्तृत जानकारी पुलिस के आधिकारिक बयान के बाद स्पष्ट होगी।

Tourism News: भारत के खूबसूरत गांव, जहां घूमने का अनुभव होगा यादगार