भाटापारा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इन्द्रजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव अमित क्षत्रिय के दिशानिर्देश में तथा जिला मुख्य आयुक्त डॉ. अजय राव, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त एस के गेंदले, सहायक जिला आयुक्त एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भास्कर देवांगन, राज्य मुख्यालय आयुक्त एवं जिला सचिव डॉ. जगदीश कुमार साहू, जिला संगठन आयुक्त सूरज कसार के मार्गदर्शन में तथा विकासखंड सचिव श्रवण सिंगरौल के कुशल नेतृत्व में स्थानीय संघ भाटापारा के संरक्षक शिवरतन शर्मा के मार्गदर्शन अनुसार,
यूरोप में उग्र प्रदर्शन, फ्रांस से ब्रसेल्स तक पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी
राज्य कार्यकारिणी सदस्य अरुण छाबड़ा, स्थानीय संघ सदस्य अश्वनी शर्मा, राजेश पटेल, संकेत अग्रवाल की उपस्थिति में सर्वसम्मति से रूल्स बुक क्र.6 कंडिका 140 के नियमानुसार जिला पर्यवेक्षक संजीव पटेल और गंगा राम वर्मा जी के पर्यवेक्षण में गठन प्रक्रिया के अधीन कर्त्तव्य का पालन करते हुए विनय ठाकुर को सर्वसम्मति से स्थानीय संघ भाटापारा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया | उपाध्यक्ष पद के लिए पुरुष वर्ग से प्रकाश चन्द्र शर्मा, केशव राम वर्मा,सुनील यदु एवं महिला वर्ग से डॉ. वीणा साहू गीता अग्रवाल, गायत्री आडिल को मनोनीत किया गया | स्काउटर प्रतिनिधि एस आर फुटान, गाइडर प्रतिनिधि सुशीला वर्मा का चयन किया गया।
ऑपरेशन ट्राइडेंट पर अमित शाह का बड़ा बयान, ड्रग कार्टेल पर होगा प्रहार
नव नियुक्त मनोनीत सदस्यों का अधिकृत घोषणा करते हुए अश्वनी शर्मा जी ने बधाई दी और संघ की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया, अपने स्कूली जीवन से लेकर आज तक एन सी सी और स्काउट के आदर्शो को अपनाते हुए देश प्रेम, सेवा भाव, समाज सेवा करते हुए अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए हमेशा तैयार रहने के लिए प्रेरित किया। आदर्श ग्राम पंचायत गुड़ेलिया के पंचायत भवन में संपन्न इस महत्वपूर्ण बैठक में सचिव श्रवण सिंगरौल, आरती सार्वा, शरद देउलकर, विनोद साहू, रामनाथ साहू, गिरेन्द्र बंजारे, अशोक टंडन, रितेश मेश्राम, रामकुमार साहू, हेमचंद सनाडय, भूमेश पाण्डेय, डॉ. इन्द्राणी साहू, पुष्पा वर्मा उपस्थित रहे |

