दुर्ग। कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत दुर्ग प्रभारी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच दुर्ग में अभियान की संगठनात्मक तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
इस दौरान दिल्ली में आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग से हजारो की संख्या में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने अभियान से जुड़े कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय और संगठनात्मक को लेकर विचार साझा किए।
आज है आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ और अशुभ काल का समय…
