देवगढ़धाम चौकसील में छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित ओडि़सा से भी पहुंच रहे है लोग
आदिवासी परम्परा अनुसार देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर अनेक धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के घने जंगल के अंदर देवगढ़धाम प्रमुख धार्मिक एवं मनोरम पहाडी चौकसील में हर वर्ष दशहरा के शरद पूर्णिमा पर लगने वाला मेला को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस पहाड़ी के उपर आज शरद पूर्णिमा की रात चन्द्रमा की रौशनी मे सराबोर मेला में हजारो लोग शामिल होने पहुंच रहे है एवं शरद पूर्णिमा मेला को लेकर लोगो में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है जहां इस मेले का शुभारंभ शनिवार को देवी देवताओं की पूजा अर्चना के साथ शुरू हो गया है आज 25 अक्टूबर दिन रविवार को शरद पूर्णिमा पर मेला का आयोजन किया जायेगा।
देवगढ़धाम बारहपाली समिति चौकसिल (तहसील मैनपुर, जिला गरियाबंद) द्वारा 13वें वर्ष के उपलक्ष्य में परंपरा अनुसार भव्य जिला स्तरीय दशहरे पर्व, शरद पुन्नी मेला और झांकर, पुजारी, बैगा, सिरहा मिलन सम्मेलन सह पूजन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रकृति की गोद में स्थित देवस्थल देवगढ़धाम चौकसिल में इस तीन दिवसीय भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ हो चुका हैं शनिवार को प्रदेश व उड़ीसा से देवी-देवताओं का आगमन एवं पूजा-अर्चना कर चौकसिल गढिय़ा माता, कुलेश्वरी माता, टंगिया कोटलो डुमा, चार चौरासी गादी माता एवं चौकसिल पहाड़ के सभी देवी-देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय व अन्य स्थानों से पधारने वाले देवी-देवताओं का आगमन और स्थापना झांकर, पुजारी, बैगा और सिरहा अतिथियों का आत्मीय स्वागत रात सामाजिक प्रमुखों का उद्बोधन एवं विचार गोष्ठी चल रहा है वही 25 अक्टूबर शरद पूर्णिमा के दिन भव्य मेला का सुबह पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक मेला का आयोजन किया जाएगा।
दोपहर 12 बजे आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम और अतिथियों का स्वागत-उद्बोधन शाम 04 बजे देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आदिवासी संस्कृति अनुसार पूजा अर्चना किया जायेगा। रात 09 बजे ग्राम-जयपाटना (सरगीगुड़ा) के कलाकारों द्वारा प्रसिद्ध उडिय़ा नाटक का मंचन किया जाएगा। 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) समापन समारोह कार्यक्रम का औपचारिक समापन एवं जोहार भेंट के साथ देवी-देवताओं व अतिथियों की विदाई।
एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास
इस मेला को सफल बनाने के लिए बारहपाली ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम कोयबा, साहेबिनकछार, इंदागांव, तौरेंगा, जांगड़ा, अमाड़, मोतीपानी और रक्सापथरा के श्रद्धालुओं और आयोजकों (देवगढ़ धाम बारहपाली समिति चौकसिल) ने आसपास के सभी अंचलों के श्रद्धालुओं द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी किया गया है मेला को सफल बनाने संरक्षक टीकम सिंह नागवंशी, अध्यक्ष बैजनाथ नेताम, संचालक टीकम सिंह मांझी, मंगलसिंह सोरी, खेलसिंह मरकाम, तिरथ नाग, नरेश कुमार नागेश, अर्जून सिंह नायक, हरिश मांझी, हेमन्त ध्रुव, देवीराम जानी, कुंवर सिंह ओटी, मधुसिंह ओटी व क्षेत्र के सभी ग्रामीणों मेला स्थल में मौजूद है वही रविवार को क्षेत्र सहित सभी लोगो को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया गया है
०
