बालोद । जिले के गुण्डरदेही में पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जे.एल.एम. स्कूल के पीछे नहर के पास सार्वजनिक स्थान पर कथित तौर पर सट्टा-पट्टी लिख रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से चार सट्टा-पट्टी पर्चियां, एक नीले रंग का डॉट पेन और 1,000 रुपये नकद जब्त किए हैं।पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जे.एल.एम. स्कूल के पीछे नहर के पास एक व्यक्ति रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगवाकर सट्टा-पट्टी लिख रहा है। सूचना पर गुण्डरदेही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिव निषाद (61 वर्ष), पिता स्वर्गीय अघनू राम निषाद, निवासी वार्ड क्रमांक 10, गुण्डरदेही, जिला बालोद के रूप में हुई है। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6(क) के तहत अपराध क्रमांक 360/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन और एसडीओपी श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी रवि पाण्डेय, पीएसआई धनेश्वर कंवर, पीएसआई आसमा कुर्रे, प्रधान आरक्षक यशवंत जांगड़े, आरक्षक पंकज ताराम, यशवंत देशमुख और विकास साहू की भूमिका रही।बालोद पुलिस ने नागरिकों से जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहने और इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की है।
