रायपुर। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित करते हुए अलग-अलग स्थानों पर पदस्थ किया है। तबादले की जद में आने वाले अधियारियों में अधीक्षण अभियंता आरके बंजारे, कार्यपालन अभियंता टीआर मेश्राम, कार्यपालन अभियंता एनसी सिंह, अनुविभागीय अधिकारी एसडी रेकवार, अनुविभागीय अधिकारी शिवकुमार गिलहरे, अनुविभागीय अधिकारी बीएल खंडेल, अनुविभागीय अधिकारी राजेंद्र कुमार सोनी, अनुविभागीय अधिकारी गोपी कृष्ण शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी अमितेश दुबे, अनुविभागीय अधिकारी केएल नेताम, अनुविभागीय अधिकारी भरत कुमार, प्रभारी कार्यपालन अभियंता संदीप धवन, अनुविभागीय अधिकारी हीरा लाल साहू, अनुविभागीय अधिकारी बृजमोहन चौहान और कार्यपालन अभियंता राकेश शर्मा शामिल हैं।


