रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। मुख्यमंत्री बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल होने गढ़फुलझर पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्होंने मां रणेश्वर रामचंडी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक पुरन्दर मिश्रा, विधायक संपत अग्रवाल सहित समाज के पदाधिकारी, समाजजन और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
