वाराणसी एयर शो: पीएम मोदी, सीएम योगी का आगमन कल, नमो घाट पर सुरक्षा सख्त

Follow Us

वाराणसी। काशी में विंग्स ऑफ गंगेज की थीम पर हो रहे एयर शो का समापन 25 अक्तूबर को होगा। इस खास अवसर के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। इनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान भी शामिल होंगे। इसके लिए शुक्रवार को ही तैयारियां पूरी कर ली गईं। शनिवार को जिले के 32 विद्यालयों के 3150 बच्चे नमो घाट से एयर शो देखेंगे।

देखें वीडियो: काशी में पहली बार ऐसा एयर शो! आसमान में गरजेंगे 100 विमान:
एयर शो के लिए नमो घाट को मुख्य कार्यक्रम स्थल बनाया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो घाट से एयर शो देखेंगे। प्रधानमंत्री रविवार को दोपहर 12:45 बजे पुलिस लाइन हेलिपैड पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से नमो घाट पहुंचेंगे। इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया जाएगा। इनके स्वागत के लिए रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेता वहां मौजूद होंगे।

कक्षा 8 से 12 तक के बच्चों का हुआ चयन:
शुक्रवार को कार्यक्रम का दूसरा दिन है। इस दिन जिले के 32 विद्यालयों के 3150 बच्चों को एयर शो दिखाया जाएगा। शुक्रवार से घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। वायु सेना की ओर से सुबह 11:40 बजे से शो की शुरुआत की जाएगी। इसमें काशी से लेकर दशाश्व फॉर्मेशन के तहत लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टरों की ओर से अलग-अलग करतब दिखाए जाएंगे। एशर शो में शामिल होने वाले बच्चों का चयन बीते 15 दिनों से किया गया। शनिवार को शो देखने वाले बच्चे कक्षा 8 से 12 तक के होंगे। विद्यालयों के इन बच्चों में सबसे ज्यादा बच्चे सीबीएसई बोर्ड के हैं। इन्हें घाट पहुंचाने और वापस ले जाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र सिंह को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर बरसे ओवैसी, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

गंगा पार डोमरी से फाइटर जेट्स का बेस्ट व्यू, अस्सी से केदारघाट तक मायूसी:
सुबह 11 से लेकर दो बजे तक अस्सी घाट पर परिवार के साथ बैठा रहा लेकिन आसमान की ओर देख मायूसी हुई। चुनिंदा प्लेन भी कब उड़ गए पता नहीं चला। केदारघाट पर चार घंटे बैठी रही लेकिन सारंग और हार्वर्ड को छोड़कर बाकियों का अच्छा नजारा या फोटो नहीं आ पाई।वहीं, दशाश्वमेध घाट पर अद्भुत नजारे देखने को मिले। कम से कम 50 से 60 विमानों को नजदीक से देखा। ये बातें बृहस्पतिवार को कई घाटों से एयर शो देखने पहुंचे जयंत, पूजा और विनय ने बताईं।

लोगों और सोशल मीडिया पर चल रही राय को मानें तो गंगा पार डोमरी से एयर शो का बेस्ट व्यू मिल रहा है। यदि नमो घाट पर वायुसेना के जारी पास आपके पास नहीं है तो यह विकल्प सबसे बेहतर है। ज्यादातर विमान अपने करतब और राउंड डोमरी से ले रहे हैं। इसे देखना काफी रोमांचकारी है। यहां सबसे नजदीक से फाइटर जेट देखने का अनुभव मिल रहा है। कई बार तो विमान जो रंग छोड़ रहे वो भी वहीं पर गिर रहे हैं।

दूसरा विहंगम व्यू राजघाट और भैंसासुर घाट से मिलेगा। यहां से भी सभी विमानों की कलाबाजी देखी जा सकती है और फोटो और वीडियो काफी आकर्षक बन रहे। इसके बाद गाय घाट, पंचगंगा, सिंधिया घाट, ललिता घाट से लेकर दशाश्वमेध घाट तक विमानों के हैरतअंगेज करतब का अद्भुत नजारा काफी अच्छा दिख रहा है। ललिता घाट पर हेलीकॉप्टर से कमांडो की ड्रिल देखने को मिलेगी, जिसमें वे रस्सी के सहारे हेलीकॉप्टर से क्रूज पर उतरेंगे।

सुबह 10 बजे से पहले ही पार करना होगा राजघाट पुल:
21 और 22 को केदारघाट और अस्सी घाट पर एयर शो देखने पहुंचे लोगों को काफी निराशा हुई। ढाई घंटे में उन्हें गिनती के ही विमान देखने को मिले। इसको देखते हुए अब अगले दो दिनों 24 और 25 अक्तूबर को दशाश्वमेध घाट को दर्शक पार कर सकते हैं। वहीं, राजघाट से गंगा पार भी जा सकते हैं। किसी भी सूरत में राजघाट पुल को सुबह 10 बजे तक पार करना होगा नहीं तो पुलिस का डायर्वजन नियम शुरू होते ही रास्ता बंद कर दिया जाएगा। दूसरा रास्ता सामनेघाट से रामनगर होते हुए पड़ाव मार्ग से डोमरी की ओर पहुंच सकते हैं।

एयर शो देखना हो तो छाता, टोपी ले जाएं साथ, नमो घाट सुबह जल्दी पहुंचने का करें प्रयास:
अगर आप नमो घाट से एयर शो देखना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। शो को अगर नमो घाट से देखना है तो अपने साथ छाता और टोपी जरूरी ले जाएं। धूप में जिन्हें देखने में समस्या होती है वे अपने साथ काला चश्मा भी ले जाएं। अगर ये तीन चीजें आपके पास नहीं होंगी तो शो में एयरक्राफ्ट के करतबों को आप नहीं देख पाएंगे।

काशी में तीन दिवसीय एयर शो का शनिवार को दूसरा दिन है। इसे देखने नमो घाट पर हजारों की भीड़ पहुंचेगी। नमाे घाट से शो देखने का मौका सिर्फ उन्हीं को मिलेगा जिनके पास वायु सेना की ओर से जारी पास होगा। पास पर जिस जोन का जिक्र होगा, संबंधित व्यक्ति को सिर्फ उसी क्षेत्र में रहना होगा।

शो देखने के लिए सभी पास धारकों को सुबह 9:30 बजे नमो घाट पहुंचने का निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में अगर कोई लेट होता है तो वो या तो जाम में फंस कर पीछे रह जाएगा, या फिर हो सकता है कि लेट होने के कारण उसे प्रवेश न मिले। वायु सेना की ओर से जारी निमंत्रण में इसलिए भी जल्दी आने को कहा गया है ताकि वाहनों को उचित स्थान पर पार्क किया जा सके। यातायात पुलिस की ओर से नमो घाट समेत आसपास कुल 10 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इन्हीं में वाहनों को पार्क किया जा सकता है।

आंध्र प्रदेश हादसा: डीजल भराते समय डंपर में लगी आग, 5 की मौत

सिटी कमांड सेंटर से लेकर घाट तक मेडिकल टीम अलर्ट:
अगले दो दिन तक एयर शो के दौरान रेलवे स्टेशन से लेकर घाटों तक भीड़ होने की संभावना को देख स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट पर है। जिस तरह से पहले दिन के शो के दौरान कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी, उसे देख विभाग की ओर से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। घाटों पर तेज धूप, बढ़ती भीड़, विमानों के तेज आवाज को देख स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से सतर्कता बरतने को कहा गया है।

सीएमओ डॉ. एनपी सिंह का कहना है कि लोगों को सड़क से घाट तक पैदल चलना पड़ेगा। ऐसे में अपने साथ पानी का बॉटल, छाता और कुछ खाने की सामग्री जरूर रखें। धूप से बचने के लिए सनक्रीम भी रखना चाहिए। सीएमओ ने बताया कि घाटों पर बने अस्थायी अस्पताल के साथ ही मंडलीय, जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों की टीम भी अलर्ट पर रहेगी।

नोटम नहीं होने से सामान्य रहा विमानों का संचालन, 24 और 25 अक्तूबर को फिर रहेगा असर:
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को नोटिस टू एयरमिशन (नोटम) जारी नहीं हुआ। इस कारण विमानों का संचालन सामान्य रहा। हालांकि, स्पाइसजेट की वाराणसी से पुणे जाने वाली एक उड़ान परिचालन संबंधी कारणों से विलंबित रही। 24 और 25 अक्तूबर को फिर से नोटम होने के कारण सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नियमित विमान नहीं उड़ेंगे। इस दौरान निर्धारित उड़ानों को रीशेड्यूल किया गया है।

एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि सुबह 11 से 3 बजे तक विमानों का संचालन पूरी तरह बंद है। पहले ही सूचना जारी की गई है। 21 को अभ्यास के बाद 22 अक्तूबर को विमानाें का संचालन नहीं हुआ। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के कारण शो नहीं था, इसलिए 11 से 3 बजे के बीच विमानों का संचालन हुआ। वहीं, शुक्रवार को स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी 526 को वाराणसी से पुणे के लिए दोपहर 3:50 बजे रवाना होना था, लेकिन परिचालन संबंधी कारणों से शाम 5:40 बजे विमान ने उड़ान भरी। यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने से पहले संबंधित एयरलाइन से उड़ान का संशोधित समय पता करने की सलाह दी गई है।

राहुल गांधी को पत्र: ‘त्योहारी सीजन में टालें महारैली, प्रभावित होगा व्यापार’