गांव की हर छोटी से छोटी समस्या का प्राथमिकता से किया जाएगा निराकरण — विधायक इन्द्र साव
भाटापारा। क्षेत्र के विकास और ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ विधायक इन्द्र साव ने ग्राम पंचायत परसवानी ‘क’ में ₹10 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। ग्रामीणों की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी होने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया l भूमि पूजन के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक इन्द्र साव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, ग्रामीणों को सुगम सड़क मार्ग उपलब्ध कराना हमारा मुख्य लक्ष्य है।
क्योंकि अधिकांश गाँव पूर्व में विकास कार्य से अछूता है उन गाँव का विकास प्राथमिकता से किया जा रहा है इसके साथ ही, गांव की हर छोटी से छोटी समस्या का पूरी संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जावेगा।इसके पूर्व ग्रामीणों द्वारा विधायक इन्द्र साव का आतिशबाजी के साथ आत्मीय स्वागत किया गया l इस अवसर पर सरपंच भोजराम गायकवाड़, रामखिलावन, कृपा राम, ताम्ररघु बांधे, रमेश कुमार, नीलकंठ, गोविंद, जय नारायण, सुरेन्द्र, बबलू चतुर्वेदी, सहेतरू, दिलीप गर्ग, मनीराम, पदुम टंडन, महावीर, कियालाल सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।
