सस्पेंस हो तो ऐसा! रिलीज के दो साल बाद OTT पर छाई जबरदस्त हॉरर फिल्म, क्लाइमैक्स तक नहीं लगेगा ‘भूतनी’ का पता

Follow Us

सिनेमाघरों में कई फिल्में ऐसी होती हैं कि वह कब आई और कब गईं पता ही नहीं चलता, लेकिन जब वह OTT प्लेटफॉर्म पर आती हैं, तो गदर मचाकर रख देती हैं। 2 साल पहले डायना पेंटी की एक ऐसी ही सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर रिलीज हुई थी, जिसका शायद नाम भी आपको याद न हो।

OTT पर ट्रेंड कर रही जिस फिल्म की कहानी की हम बात कर रहे हैं, वह साल 2024 में रिलीज हुई थी। मूवी की शुरुआत होती है शिमला छोड़कर शांत सिटी में बसने आए कपल आदित्य और डॉ श्रुति का साथ, जिनके घर में उनके साथ अजीबो-गरीब चीजें होती हैं, जिसके बाद कपल डिटेक्टिव गजराज अवस्थी को हायर करते हैं। गजराज भी केस में पूरी तरह इन्वॉल्व हो जाता है और सच्चाई की तह तक जाने की कोशिश करता है।

हालांकि, जैसे-जैसे वह केस की तरफ बढ़ता है ये मामला और भी उलझता जाता है। वह अंजलि नाम की लड़की के पीछे पड़ जाता है,जिसके अंदर आत्मा है और वह आदित्य और श्रुति को मारना चाहती है। क्या अंजलि एक आत्मा है? अगर वो आत्मा नहीं है तो कौन है? डिटेक्टिव अवस्थी को अस्पताल के रूम नंबर 11 में ऐसा क्या मिलता है, जिससे उनका उलझा केस सुलझने लगता है, इन सभी सवालों के जवाब आपको फिल्म अद्भुत (Adbhut Movie) देखने के बाद मिलेंगे।