जियो प्लेटफॉर्म्स IPO ने रचा इतिहास, 1 करोड़ आवेदन पाने वाला दुनिया का पहला IPO

Follow Us

o शाम 7 बजे तक लगा सकते हैं बोली – वारी एनर्जीज का 97 लाख का रिकॉर्ड टूटा

मुंबई। जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO ने भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में नया अध्याय लिख दिया है। कंपनी के IPO को आज दोपहर तक 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं, जबकि इश्यू बंद होने में अभी भी समय बाकी हैं। शाम 7 बजे तक निवेशक बोली लगा सकते हैं। इसके साथ ही जियो प्लेटफॉर्म्स दुनिया का पहला ऐसा IPO बन गया है जिसे 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन मिले हैं। इसने वैश्विक स्तर पर नया मानक स्थापित किया है।

मोहन भागवत का बड़ा बयान: संघ सिर्फ हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है

इससे पहले यह विश्व रिकॉर्ड ‘वारी एनर्जीज’ के नाम था, जिसे लगभग 97 लाख आवेदन मिले थे। भारत में इससे पहले बजाज हाउसिंग फाइनेंस और BCCL के IPO ने लगभग 90 लाख आवेदनों के साथ रिकॉर्ड बनाया था। जियो ने इन सभी को पीछे छोड़ दिया है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार बोली प्रक्रिया अभी जारी है, इसलिए आवेदनों की अंतिम संख्या एक करोड़ से काफी ऊपर जा सकती है और एक और नया वैश्विक रिकॉर्ड बन सकता है।

आम निवेशक को सशक्त करने का विजन:
कंपनी ने कहा है कि निवेशकों की यह अभूतपूर्व भागीदारी धीरूभाई अंबानी की विरासत को आगे बढ़ाती है और मुकेश अंबानी के उस विजन को साकार करती है, जिसका उद्देश्य संपत्ति सृजन के मौकों को आम लोगों तक पहुंचाना और लाखों भारतीय निवेशकों को सशक्त बनाना है। जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेशकों की गहरी दिलचस्पी इस बात को दर्शाती है कि आम निवेशक अब बड़े टेक प्लेटफॉर्म की ग्रोथ स्टोरी में भागीदार बनना चाहता है। शाम 7 बजे तक बोली का मौका होने से छोटे निवेशकों के पास अभी भी आवेदन का समय है।

करवा चौथ शुभ मुहूर्त: जानें व्रत की सही तारीख, पूजा विधि, सरगी का सही समय