महासमुंद में कार-ट्रक की टक्कर, दो महिलाओं की मौत; तीन घायल, ट्रक चालक फरार

Follow Us

महासमुंद। जिले के नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। पटेवा थाना क्षेत्र के बावनकेरा चौक, झलप के पास तेज रफ्तार कार ओवरटेक करने के दौरान ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे, जो राजनांदगांव जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पटेवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस फरार ट्रक की तलाश कर रही है और मृतकों व घायलों की पहचान सहित मामले की जांच में जुटी है।