भानुप्रतापपुर/सुरूंगदोह। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय इंदरू केंवट की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी शामिल हुईं। उन्होंने इंदरू केंवट के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और त्याग को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
मालापारा के पास भीषण टक्कर, खड़े ट्रक में घुसी कार; एयरबैग ने बचाई पांच लोगों की जान
कार्यक्रम में निषाद समाज के संरक्षक सुनील निषाद, जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल अध्यक्ष गोपी बढ़ाई, सदस्य निर्मला कोवाची व अमृता कोटिंगला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धनेश नरेटी, पूर्व अध्यक्ष शोपसिंग आंचला, विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम, धरम निषाद, गजेश जाड़े, जगनाथ जाड़े, समारू राना, भागीरथी निषाद, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला कांकेर अध्यक्ष सुखचंद प्रजापति, पूर्व युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन मंडावी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेन्द्र नायक सहित मंडल अध्यक्ष सियाराम पोटाई, रघुनंदन गोस्वामी, रसालू राम गावड़े, रजमन कोवाची, सावित्री निषाद, हिरालाल कोमरे, अनुराग शर्मा, कुणाल टेकाम, गन्नू सिन्हा एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
शांतिपूर्ण और सांस्कृतिक दुर्गा विसर्जन कराने वाली चार समितियां सम्मानित
