वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा रायपुर : अरुण वोरा

Follow Us

रायपुर। SIR प्रक्रिया एवं कथित वोट चोरी के विरोध में रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मेनन के नेतृत्व में राजधानी रायपुर में जोरदार रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगाते हुए मतदाता सूची में पारदर्शिता और जनता के मताधिकार की सुरक्षा की मांग की। प्रदर्शन में दुर्ग शहर के पूर्व विधायक एवं रायपुर प्रभारी अरुण वोरा, 12 ब्लॉक अध्यक्षों के साथ , पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा, प्रमोद दुबे, ज्ञानेश शर्मा, एजाज ढेबर सहित जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

अरुण वोरा ने उठाए सवाल, मतदाता सूची से नाम कटने पर जवाबदेही तय करने की मांग:
अरुण वोरा ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि देशभर में लगभग 13 करोड़ 39 लाख और छत्तीसगढ़ में करीब 25 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने का दावा सामने आया है। इतने बड़े पैमाने पर नाम हटने के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

अमित शाह ने दिल्ली को दीं 43 परियोजनाएं, यमुना में डुबकी लगाने के वादे पर केजरीवाल को घेरा

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची से हटना उसके मतदान के अधिकार को प्रभावित कर सकता है। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है। वोरा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि लोकतंत्र की विश्वसनीयता से जुड़े सवालों का जवाब मिलना चाहिए।

कांग्रेस ने कहा-हर पात्र मतदाता के वोट की रक्षा जरूरी:
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मतदाता सूची से हटाए गए नामों की समीक्षा की जाए, प्रभावित नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण हो और किसी भी पात्र मतदाता को मतदान के अधिकार से वंचित न किया जाए। वोरा ने कहा कि जनता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। मताधिकार की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए कांग्रेस अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता के वोट के अधिकार से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भारत-पोलैंड संबंधों को नई मजबूती: व्यापार बढ़ाने से लेकर रक्षा- अंतरिक्ष सहयोग तक बनी रणनीति